फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसालः उम्र 16 साल, कोहनी पर 16 मिनट 72 सेकेंड बास्केटबॉल घुमाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 07 Mar 2020 01:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
विज्ञापन
कोहनी पर बास्केट बॉल घुमाता अर्शदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर किसी में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो राह में आने वाली मुश्किलें भी सीढ़ियों का काम करती हैं। ऐसी ही कहानी है आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है अर्शदीप सिंह की। जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपनी कोहनी पर बास्केटबॉल घुमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इतना ही नहीं उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


उसकी इस जीत से पूरा परिवार और शहर उत्साहित है। इतना ही नहीं स्कूल की तरफ से जहां उसका सम्मान किया गया है वहीं, इलाके के लोग भी उसे हीरों से कम महत्व नहीं दे रहे हैं। वह युवाओं में हीरो बन गया है। हालांकि उसका कहना है कि उसकी यह उपलब्धि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। वह आगे भी इसी तरह से अपने काम में जुटे रहेंगे।

अर्शदीप गांव बडूवाल तहसील धर्मकोट जिला मोगा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी कोहनी पर बास्केटबाल 16 मिनट और 72 सेकेंड तक घुमाकर यह रिकॉर्ड कायम किया है। अर्शदीप सरकारी प्राइमरी स्कूल बडूवाल के दूसरे ऐसे विद्यार्थी हैं। इससे पहले संदीप सिंह कैला की तरफ से 5 विश्व रिकॉर्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अर्शदीप ने बताया कि संदीप की प्रेरणा से उन्होंने यह प्रयास किया था। इस रिकॉर्ड संबंधी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के मुख्य दफ्तर लंदन से सर्टिफिकेट प्राप्त किया है और सरकारी प्राइमरी स्कूल के समूह स्टाफ की तरफ से अर्शदीप को सम्मानित किया गया है।

माता-पिता करते हैं मजूदरी
इस मौके पर अर्शदीप ने बताया कि उनके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और इसमें वह भी उनका साथ देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कला को निखारा है। उन्होंने इसके लिए कड़ा संघर्ष किया है और कड़ी मेहनत के बाद ही उन्हें यह सफलता मिल पाई है। ग्राम पंचायत समेत समूह एनआरआई लोगों और क्लबों और नगर निवासियों ने अर्शदीप सिंह को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें