खरड़। खरड़ के वार्ड नंबर 17 और 27 के निवासियों की समस्याएं जानने के लिए बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान पहुंचीं। इस दौरान दोनों वार्डों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के सामने रखीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया और कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर उनका निस्तारण जल्द करने के लिए आदेश किया।
कैबिनेट मंत्री ने खरड़ की जनता के साथ यहां होने वाले विकास कार्यों संबंधी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि खरड़ के वार्ड नंबर 17 और 27 में जल्द ही करोड़ो रुपये के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इन विकास कार्यों में गलियों में लाइट, इंटरलॉकिंग, पार्कों के विकास सहित शहर के लोगों के लिए साफ पानी मुहैया कराना है और इसके साथ ही श्मशानघाट की चहारदीवारी तथा धर्मशाला की चहारदीवारी आदि काम शामिल हैं। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हाकम सिंह, मार्केट कमेटी कुराली के चेयरमैन हरीश कुमार समेत पार्षद आदि उपस्थित थे।