फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी के लोगों पर मजदूरों ने किया हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली इलाके के बैलिस्टन एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार सुबह मजदूरों ने सोसाइटी के लोगों पर डंडों से हमला कर दिया। मजदूरों को सोसाइटी में काम करने का ठेका मिला हुआ है। वहां रहने वाले निवासियों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। इस तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। देखते ही देखते मजदूरों के डंडों से कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सीसीटीवी भी सामने आई है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह ठेकेदार संदीप के साथ कुछ मजदूर आए। उन्होंने हथियारों से सोसाइटी में रहने वाले बजिंदर सिंह व एक अन्य पर ठेकेदार के कहने पर जानलेवा हमला कर दिया। सोसाइटी निवासी विनोद गुप्ता जब बजिंदर को छुड़ाने आया हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। बजिंदर सिंह पर सरिये से वार किया गया। घायलों को इलाज के लिए ढकोली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोसाइटी के लोगों ने ठेकेदार व उसके मजदूरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय निवासी प्रदुमण गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में पिछले छह महीने से उन्हें असुविधा हो रही है। उन्होंने बिल्डर से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर से बात कीजिए। सुपरवाइजर छह माह से अनदेखी कर रहा है।



बिल्डर को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वह अपनी लेबर का कहीं और रहने का इंतजाम कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आज ठेकेदार के कहने पर मजदूरों ने लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी। - हरजिंदर सिंह, जांच अधिकारी थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें