फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अभियान में 300 से अधिक ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ब्रह्माकुमारीज संस्था के सुख शांति भवन फेज-7 में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 300 से अधिक लोगों ने भारत को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली और स्वयं को इस पवित्र अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग ध्यान की गहन अनुभूति से हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। मोहाली-रोपड़ क्षेत्र की राजयोग केंद्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन ने कहा कि आज की भौतिकतावादी दुनिया में युवा वर्ग प्रलोभन में फंसकर नशे की गिरफ्त में आ रहा है। यह स्थिति केवल बाहरी उपायों से नहीं सुधर सकती। इसके लिए आवश्यक है कि समाज को आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान की शक्ति से जोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें