फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में मशीन की बेल्ट में फंसकर वर्कर की मौत

Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेराबस्सी के गांव भगवानपुर स्थित एक फैक्टरी में मशीन की बेल्ट में फंस कर एक वर्कर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रजित राम(20) पुत्र चुन्नीलाल के तौर पर हुई है जो मूल रूप से करनाईपुर, अंबेडकर नगर, उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी दीपइंदर सिंह ने बताया कि रजित राम रेलवे के स्पेयर पार्ट बनाने वाली फैक्टरी जय मल्टी इंजीनियरिंग में आठ महीने से बतौर हेल्पर काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह करीब साढ़े 11 बजे मोल्डिंग मशीन की बेल्ट की चपेट में आ गया। बेल्ट में फंसते ही उसका सिर लोहे की मशीन से जा टकराया। मौके पर तैनात साथी वर्कर्स ने जब तक मशीन बंद कर उसे निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रजित के भाई मुकेश कुमार के बयान पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें