जीरकपुर। पीरमुछल्ला के वार्ड-11 में नगर परिषद की तरफ से पुरानी स्ट्रीट लाइट्स को बदलकर नई एलईडी लाइट्स लगाने का काम कार्य शुरू किया गया। वार्ड-11 से कांग्रेसी नेता गुरसेवक पुनिया ने बताया कि जब से कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद पर सत्ता संभाली है, तब से शहर के अंदर विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को अन्य विकास कार्यों की तरह पीरमुछल्ला क्षेत्र के अंदर पुरानी हो चुकी स्ट्रीट लाइट्स को बदलकर उसकी जगह नई एलईडी लाइट्स को लगाने के काम शुरू करवाया गया। एलईडी लाइट्स लगाने का मकसद एक तो बिजली बिल में कम आएगी और रात के समय इसकी रोशनी पहले से ज्यादा रहेगी।