नयागांव। सिंघादेवी मंदिर के सामने शिव नगर में पड़ने वाली काफी समय से कच्ची पड़ी थी। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में इस गली में कीचड़ हो जाता था और निकलने में बड़ी परेशानी होती थी। लोगों की इसी समस्या को सरपंच ने उच्च अधिकारियों के सामने रखा। जिसके बाद इस गली को बनाने का बजट पास हुआ। इस गली के काम शुरू करने के दौरान सरपंच हरप्रीत कौर, पंच जगीर सिंह, पंच बलविंदर कौर, साबका प्रधान गुरप्रीत सिंह पप्पी, साबका सरपंच केसर सिंह, अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अब इस गली को बनाने का काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली अब इस गली में नए पेपर ब्लॉक लगाकर गली को पक्का किया जाएगा। गली पक्की होने से आने-जाने में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी ।