फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 29 और 30 दिसंबर को पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित काम की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के कुछ हिस्सों में 29 और 30 दिसंबर को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल सप्लाई एवं सेनीटेशन मंडल नंबर-2 के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गमाडा का पब्लिक हेल्थ विंग साफ पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 29 दिसंबर को जंडपुर वाटर वर्क्स को शटडाउन करेगा। शटडाउन के कारण फेज-9, फेज-10, फेज-11, सेक्टर-48सी, सेक्टर-70, सेक्टर-71 और गांव मटौर में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 29 दिसंबर को सुबह के समय पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी, जबकि दोपहर में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। शाम के समय पानी की आपूर्ति उपलब्धता के अनुसार की जाएगी। 30 दिसंबर को सुबह की पानी की सप्लाई कम प्रेशर के साथ की जाएगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें