जीरकपुर। गुरजीवन विहार में टूटी सड़कों और बरसाती पानी की निकासी का मुद्दा लंबे समय से परेशानी रही है। डेढ़ साल बाद पाइपलाइन बिछाने और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ है। वार्ड-9 की पार्षद कुसुम रानी, समाजसेवी विशाल शर्मा, सुखबीर लवली, हर्ष ऋषि, गुरजीवन विहार प्रधान विजय चौधरी, विश्व बंधु, किरन जोत कौर ने बताया के उनकी यह समस्या लंबे से लटकी थी। मामले में नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों का कहना है कि शहर का विकास करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। लोगों का टैक्स लोगों की सुविधा पर ही खर्च होना चाहिए और होगा भी। इसी मकसद से यह काम शुरू करवाया गया है ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।