फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो साल पुराने मजबूत कर्व चैनल उखाड़कर लगाए जा रहे कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम एक बार फिर विवादास्पद निर्माण कार्य के चलते सवालों के घेरे में आ गया है। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना से फेज-7 वाले रास्ते पर नगर निगम मात्र दो साल पहले लगाए कर्व चैनल (सड़क किनारे लगे कंक्रीट के किनारे) को उखाड़कर दोबारा लगा रहा है। गमाडा के पूर्व कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) इंजीनियर एनएस कलसी ने नगर निगम पर लोगों के टैक्स के पैसे की खुली बर्बादी का गंभीर आरोप लगाया है। इंजीनियर कलसी ने आपत्ति जताकर कहा कि कर्व चैनल की लाइफ कम से कम 50 साल होती है। जब पुराने कर्व चैनल पूरी तरह मजबूत और ठीक हालत में थे, तो फिर उन्हें सिर्फ दो साल में ही उखाड़कर बदलने की जरूरत क्या थी? जो नए कर्व चैनल लगाए जा रहे हैं, उनकी क्वालिटी बेहद कमजोर है। कई नए कर्व चैनल पहले से ही टूटे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो साल पुराने चैनल आज भी उनसे कहीं अधिक मजबूत हैं। इससे पहले फेज-3बी1 की जनता मार्केट के पास, मदनपुर चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर भी इसी तरह की अनावश्यक तोड़फोड़ और बदलाव किए जा रहे थे। इंजीनियर कलसी ने निगम की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की वास्तविक और सबसे बड़ी जरूरत बरसाती पानी की निकासी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें