फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लाईओवर के नीचे ग्रिल लगाने और सौंदर्यीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला चौक के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे ग्रिल लगाने का काम शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देखरेख में दोनों साइडों पर ग्रिल लगाने का काम जोरशोर से किया जा रहा है। आसपास के दुकानदारों संजीव कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार और मंगत राय का कहना है कि अगर यह सौंदर्यीकरण का काम सही तरीके से मुकम्मल हो जाता है तो यहां पर गंदगी से तो निजात मिलेगी ही इसके अलावा लोगों का जमावड़ा जो यहां होता था, वह भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इस कारण कई प्रकार की घटनाओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है। जीरकपुर शहर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण का काम वर्षों से लटका हुआ है। इस काम का वर्ष 2019 में पटियाला की सांसद महारानी परनीत कौर ने उद्घाटन किया था। कुछ दिन सफाई के बाद सौंदर्यीकरण का काम अधर में लटक गया। पटियाला चौक से चंडीगढ़ की तरफ ग्रिल लगाने और सफाई का काम मुकम्मल कर दिया गया लेकिन पटियाला चौक से कोहिनूर ढाबा की तरफ कोई भी काम न होने के कारण यहां पर बाहरी लोगों ने कई बार कब्जा कर लिया गया। इसको बाद में नगर परिषद द्वारा हटाया गया।
कंपनी छह माह में काम करेगी मुकम्मल : असीम बांसल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी असीम बंसल ने बताया के हमने जीरकपुर के फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण का काम स्टर्लिंग वन इवेंट्स एंड प्रोडक्शन नाम की कंपनी को दिया है। कंपनी यहां ग्रिल लगाने के बाद फ्लाईओवर के नीचे सफाई करवाएगी। इसके बाद बिल्डरों पर चिपकाए पोस्टर साफ करवा कर पेंट करवाएंगे। साथ ही इंटरलॉक टाइल्स लगाने और घास लगाने का काम भी किया जाएगा। कंपनी द्वारा इस काम को मुकम्मल करने में करीब 6 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें