खरड़। केंद्र सरकार की ओर से बनाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष की कामयाबी के लिए रविवार को अलग-अलग गांवों से आई महिलाओं की ओर से भागोमाजरा टोल प्लाजा पर अरदास की गई।
न्यू चंडीगढ़ वाली बीबियों का ढाडी जत्था जत्थेदार ज्ञानी जसबीर सिंह पपराली, बीबी सुमनदीप कौर खालसा, बीबी सिमरनजीत कौर व सारंगी मास्टर भाई मनप्रीत सिंह प्रीत की ओर से संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर एकत्रित हुई महिलाओं को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री अकालीगढ़ साहिब घडुआं की ओर से लंगर सेवा की गई। इस अवसर पर मलकीयत सिंह खटड़ा, दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह जीती, जस्सी गिल घडुआं, अमरजीत रूड़की, हरिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, कमलदीप सिंह, हरदित घडुआं, हरमिंदर सिंह, मेजर सिंह, हरप्रीत सिंह बैंस, अमरजीत कौर, अमनदीप कौर घडुआं, गुरदीप कौर लखनौर व नवरीत कौर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।