किसान यूनियनों के नेता भाजपा का विरोध करने का एलान करते हुए।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। किसान यूनियनों की बैठक में नेताओं ने नगर काउंसिल चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवारों के विरोध करने का ऐलान किया। नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार धरने पर बैठे किसानों को बदनाम करने के लिए चालें चल रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती तब तक इलाके के किसान भाजपा के उम्मीदवारों को डेराबस्सी में किसी भी तरह की राजनीतिक कार्यक्रम, चुनाव बैठक, घर-घर जाकर वोट मांगने संबंधी कोई भी प्रोग्राम नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान किसान नेताओं ने संघर्ष का समर्थन करने वाले लोगों से भाजपा दुकानदारों का पूर्ण रूप में बायकाट करने इनसे किसी भी तरह का सामान न खरीदने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव प्रचार के लिए यदि कोई भी नेता बाहर से आता है तो इलाके के किसान उसका डटकर विरोध करेंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के उपप्रधान मनप्रीत सिंह अमलाला, करम सिंह कारकौर प्रधान भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, बलजिंद्र सिंह सरपंच, कमलजीत सिंह ढींढसा, रघबीर सिंह सरपंच, मेजर सिंह परागपुर, हरदीप सिंह, हरदित्त सिंह काला, करम सिंह बरोली प्रधान भारतीय किसान यूनियन लखोवाल सहित अन्य किसान उपस्थित थे।