फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिलाएं आज सिर्फ घर तक सीमित नहीं, समाज और दुनिया के हर क्षेत्र में निभा रहीं अग्रणी भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज और दुनिया में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज फेज-6 में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गगनदीप सिंह ने महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार साझा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज और दुनिया के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रो. गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाएं देश के लोकतांत्रिक ढांचे का अहम हिस्सा बनकर अपनी भूमिका सशक्त तरीके से निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चुनाव के दौरान अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट देकर देश में अगली सरकार बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम हैं, इसलिए उन्हें अपने अन्य कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश के लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी याद रखनी होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़कर खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को ट्रैक सूट और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले में लोकतंत्र के प्रति महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ), आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं ने स्कूली लड़कियों को अपने साथ लिया और जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें