फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीसरा चंडीगढ़ हॉर्स शो 16 और 17 मार्च को नयागांव में, 150 घुड़सवार लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। तीसरा चंडीगढ़ हार्स शो 16-17 मार्च को नयागांव के फारेस्ट हिल्स में होने जा रहा है। इसमें 150 के करीब घुड़सवार भाग लेंगे। शो में पंजाब स्टेट टेंट पेगिंग चैंपियनशिप और हॉर्स जंपिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चैंपियन खिलाड़ी को स्टेट सर्टिफिकेट, मेजर रनतीर सिंह एंड भाई धर्म सिंह ट्राॅफी के साथ-साथ कैश प्राइज दिए जाएंगे। शो में दो राउंड रखे गए हैं। पहला राउंड सुबह 9 बजे टेंट पेगिंग खेल से शुरू होगा जो 11 बजे तक होगा। दूसरा राउंड शाम 4 से 5 बजे तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा शो हॉर्स जंपिग का खेल सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगा। ऐसे ही खेल दूसरे दिन 17 मार्च को भी जारी रहेगा, जिसमें फाइनल मैच होंगे। आयोजकों ने बताया कि शो में कार्निवाल भी लगाया जा रहा है, जिसमें शॉपिंग, फूड स्टाल व कला और शिल्प स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

द रैंच फाॅरेस्ट हिल के सह संस्थापक हरजिंदर खोसला ने बताया कि 16 -17 मार्च को दो अलग अलग घुड़सवारों की चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें पंजाब घुड़सवार एसोसिएशन की ओर से टेंट पैगिंग की पंजाब स्टेट चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें चैंपियन को ट्राॅफी दी जाएगी, वहीं घोड़ों का जंपिग खेल होगा। इन दोनों खेलों में अलग अलग प्रदेशों के खिलाड़ी घोड़ों के साथ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पंजाब सरकार की देख-रेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें