फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीरमुछल्ला में महिलाएं कर रही रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में महिलाओं की ओर से किया जा रहा श्रीरामलीला का मंचन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी खास बात यह है कि इसके सभी किरदार, निर्देशन, मंच प्रबंधन, फोटोग्राफी महिलाएं ही कर रही हैं। संस्था ने ढकोली पुलिस के सहयोग से रामलीला के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। सनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामलीला मंचन के माध्यम से साढ़े आठ मिनट के नाटक के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर, मोहाली पुलिस की एसपी ज्योति यादव, डीएसपी नरिंदर चौधरी, थाना प्रमुख ढकोली इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ज्योति यादव ने महिलाओं की ओर से प्रस्तुत रामलीला के आयोजकों और कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखेगी। इस मौके पर संस्था की पदाधिकारी एकता नागपाल ने पुलिस के अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें