फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बड़माजरा के कुल्हाड़ी वारदात के तीसरे दिन केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बड़माजरा स्थित गोरख नाथ कॉलोनी में पिछले दिनों एक परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संजय शाह, पत्नी रिंकू देवी उर्फ पिंकी और दो बेटे अमित और सुमित सभी निवासी गोरख नाथ कॉलोनी बड़माजरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राम शिरोमणि सिंह वासी गोरख नाथ कॉलोनी बड़माजरा ने बताया कि उसके घर के पास ही उनकी कबाड़ी की दुकान है। 19 अक्तूबर को सुबह सवा नौ बजे वह और उसका लड़का इंदर नारायण दुकान के बाहर खड़े थे। इसके बाद उनके वहां एक कार आई जिसके चालक ने उनसे पूछा कि यहां गांजा कहां मिलता है। तभी उक्त आरोपियों को लगा कि वह उनके ग्राहक को भगा रहे हैं जिसको लेकर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मिलकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी जिसमें उन्होंने पीड़ित और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो उसकी बेटी अंजू रानी और पिंकी मौके पर आ गई तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। उन सभी के शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गए।

हमले में पीड़ित के सिर में दो अलग-अलग जगह 13 टांके लगे है। वहीं बेटे इंदर नारायण के दांये हाथ फ्रैक्चर है और पीड पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया हुआ है। साथ ही अंजू रानी और पिंकी के भी चोटें आई है जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें