जीरकपुर। वीआईपी रोड वूमन वेलफेयर संस्था ने सावित्री ग्रीन सोसायटी में डांडिया उत्सव आयोजित किया, जिसमें 80-85 महिलाओं ने भाग लिया। प्रधान कविता शैटी ने प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। वहीं, ढकोली में प्राइड एंड पावर वूमेन क्लब की संचालिका ज्योति दीप (गिन्नी) और अंजना ने आयोजन किया। उद्घाटन बबिता शर्मा ने किया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर भारतीय संस्कृति और आपसी एकता का संदेश दिया। संवाद