फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बस में चढ़ते समय महिलाओं ने 62 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ में पहना सोने का कड़ा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ बस स्टैंड पर महिलाओं के एक समूह ने 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को लूट लिया। आरोपी महिलाओं ने व्यक्ति का सोने का कड़ा काट लिया और दो कारों में सवार होकर फरार हो गईं। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। पीड़ित खरड़ निवासी गौतम लाल (62) है, जो जालंधर जाने वाली बस में सवार होने वाला था। बस के रुकते ही 5-6 महिलाएं अन्य यात्रियों के साथ बस की तरफ दौड़ीं। इस दौरान एक महिला ने हाथ में पहना सोने का कड़ा काट लिया। आरोपी महिलाएं दो कारों में भागने में सफल रहीं। जांच अधिकारी बविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिलाओं के समूह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल वाहनों का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें