फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बोरियों में आधा किलो धान ज्यादा तोलने पर दो आढ़तियों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल जिला मोहाली के नेताओं ने झंजेड़ी स्थित नई अनाज मंडी में चेकिंग के दौरान दो आढ़तियों को तौल में हेराफेरी करते रंगे हाथों पकड़ा है। जिला जनरल सचिव जसपाल सिंह नियामियां ने बताया कि यूनियन की टीम ने मंडी सुपरवाइजर जतिंदर राणा की मौजूदगी में जांच की। इस दौरान एक दुकान पर प्रति बोरी 500 ग्राम ज्यादा वजन पाया गया। जब दूसरी दुकान की जांच की गई तो वहां भी इसी तरह की हेराफेरी सामने आई। नियामियां ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी खरड़ ने दोनों आढ़तियों पर केवल तीन हजार और 15 सौ का जुर्माना लगा कर मामला रफा-दफा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ बड़ा अन्याय है, क्योंकि किसान छह महीने मेहनत करके फसल तैयार करता है और ऐसे में उनकी उपज की तौल में धोखाधड़ी करना बेहद शर्मनाक है। इस मामले में खरड़ के एसडीएम दिव्या पी ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच करवाएंगे। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें