फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सब्जी मंडी में युवती का मोबाइल झपटा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में झपटमारी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहले मामले में शाही माजरा स्थित साप्ताहिक सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रही एक युवती का मोबाइल फोन झपट लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में स्कूटी सवार महिला की चेन झपटने वाले दो बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत कौर ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपने पीजी के पास लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। जब वह सब्जी विक्रेता को गूगल पे के जरिए भुगतान करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी, उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना फेज-1 पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में खड्डा अलीशेर निवासी अनुराधा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार उसका पीछा करने लगे। जब उसने स्कूटी रोककर अपना फोन निकालने की कोशिश की, तभी दोनों युवक उसके पास पहुंचे और गले में पहनी चेन झपटने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके हाथ में पहनी तीन अंगूठियां भी छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई, जिसमें चेन टूट गई। चेन का एक हिस्सा उसके पास रह गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गए। नया गांव थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आशु उर्फ नाटा सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें