फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में आधी रात दो ट्रालों की भिड़ंत, छत लाइट पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित सबसे व्यस्त छत लाइट पॉइंट पर बुधवार देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दो ट्राले आपस में टकरा गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

राजस्थान नंबर का एक खाली ट्राला, जिसे चालक संपत लाल चला रहा था, चंडीगढ़ से पटियाला की ओर जा रहा था। दूसरा ट्राला एयरपोर्ट रोड से अंबाला की दिशा में बढ़ रहा था। छत लाइट पॉइंट चौराहे पर दोनों वाहन लगभग एक ही समय पर पहुंच गए और उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के कारण यह दुर्घटना हुई। दोनों चालकों का भी कहना है कि सिग्नल बंद होने से उन्हें दूसरे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग पाया। वहीं मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रालों का संतुलन बिगड़ने के कारण टक्कर हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त ट्रालों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि छत लाइट पॉइंट पर लगभग हर बुधवार और वीरवार की रात किसी न किसी प्रकार का हादसा सामने आता है। अधिकांश दुर्घटनाएं रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच होती हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों ट्रालों की टक्कर स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें