फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बस में चढ़ते समय महिला के नौ लाख रुपये के सोने के कंगन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका चौक पर सीटीयू बस में चढ़ते समय एक महिला के हाथ से करीब नौ लाख रुपये के सोने के कंगन चोरी हो गए। पीड़िता की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने 6-7 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भबात निवासी मनजीत कौर (48) पंजाब राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-17 चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वह कालका चौक से चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय जा रही थीं।
विज्ञापन

वह सीटीयू बस में सवार हो रही थीं। जैसे ही वह बस में चढ़ने लगीं, 6-7 अज्ञात महिलाएं तेजी से उनकी तरफ आईं। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके हाथ में पहने करीब छह तोले वजन के सोने के कंगन निकाल लिए। बस में कुछ आगे जाने पर उन्होंने देखा कि उनके बाएं हाथ से कंगन गायब थे। मनजीत कौर को शक है कि बस में चढ़ते समय आई महिलाओं ने ही कंगन चोरी किए। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 31 अगस्त को उन्होंने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अब कालका चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। बस में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें