फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पड़ोसियों के हमले में महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती<bha>;</bha> दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना क्षेत्र के गांव दयालपुरा सोढ़िया में जमीन संबंधी पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुरा सोढ़िया निवासी 58 वर्षीय दर्शन सिंह ने बताया कि वह निजी तौर पर ड्राइविंग का काम करता है। उसके अनुसार 31 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी पत्नी संतोष कुमारी घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली फरीदा और उसका पति साबर अली घर से बाहर आए और कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
शिकायत के मुताबिक दोनों आरोपियों ने संतोष कुमारी को घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर जब दर्शन सिंह अपनी पत्नी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। आरोप है कि मारपीट के दौरान डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे संतोष कुमारी की दाहिनी बांह पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते अक्सर झगड़े होते रहते हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा है।
घटना के बाद घायल दंपती उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। दर्शन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि संतोष कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने फरीदा पत्नी साबर अली और साबर अली निवासी गांव दयालपुरा सोढ़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें