फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर कथित ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति भोले-भाले लोगों को कम समय में ज्यादा कमाई और बड़े मुनाफे का झांसा देकर प्राइवेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आरोप है कि वे निवेश के नाम पर लोगों से रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर हड़प लेते थे।
जानकारी के अनुसार एएसआई गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोहिनूर ढाबा के पास एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि राकेश कुमार, अनिल कुमार, दीसू गर्ग, मनीष कुमार और विजय कुमार वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट से यह कथित अवैध कारोबार चला रहे हैं।
विज्ञापन

मुखबिर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं और बाद में उनसे प्राप्त रकम हड़प लेते हैं। सूचना में यह भी कहा गया कि तत्काल छापेमारी की जाए तो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है तथा उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल इस नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ पंजाब गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की गहन जांच की जाएगी। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि इस कथित ठगी का शिकार कितने लोग हुए हैं और अब तक कितनी राशि का लेनदेन किया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें