फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भबात में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव भबात में मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 60 वर्षीय महिला सुनीता रानी की मौत हो गई। गोगा माड़ी के पास एक कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान सेक्टर-32 अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनीता रानी रिवरडेल अपार्टमेंट भबात की निवासी थीं। वह स्कूटी से किसी काम से लौट रही थीं। गोगा माड़ी के पास पहुंचते ही एक कैंटर की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से उन्हें तुरंत वीआईपी सड़क स्थित जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में संचालित गोदामों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गोगा माड़ी के आसपास की सड़कें संकरी हैं। इसके बावजूद यहां बने गोदामों में हर दिन भारी वाहन आते-जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें