फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना का पहला केस: मोहाली में एक महिला पाई गई पॉजिटिव, हरियाणा की है मरीज

Sun, 25 May 2025 10:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

पंजाब में कोरोना ने दस्तक दे दी है। मोहाली में कोरोना का पहला केस सामने आया है। यहां एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला हरियाणा के यमुनानगर की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मोहाली में कोरोना की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर से मोहाली के एक अस्पताल में आई थी जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  

विज्ञापन


देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें कि इन दिनों देश में कोरोना के नए केस सामने आने लगे हैं। कोविड के बढ़ते मामलों से देशभर में हलचल तेज हो गई है। कोविड-19 के JN.1 वेरिएंट मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले सामने आए हैं, जबकि केरल, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं।  इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं।

मरीजों में दिख रहे हल्के लक्षण

दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है। बता दें कि मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Covid 19 Latest Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों से देशभर में हड़कंप, कितना खतरनाक नया कोविड वेरिएंट?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें