फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों पर गिरी गाज, 12 दिन में 1452 के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते सेहत विभाग की ओर से अब मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस ने पूरा शिकंजा कस दिया है। 20 से 31 मई के बीच पुलिस ने 1452 लोगों के चालान काटे हैं। जबकि सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर एक चालान काटा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने लोगों से अपील की है कि वह सेहत विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना या सोशल डिस्टेंस रखने से उनका ही भला है। वरना नियम तोड़ने वाले लोगों पर पुलिस को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ेगी।
मिली जानकारी के मुुताबिक मोहाली पुलिस की तरफ से जिले के तीनों सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में पुलिस को हिदायत दी है कि कोरोना महामारी के चलते जो लोग विभाग की तरफ से तय गाइड लाइन का पालन नहीं करते हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वह दोबारा इस तरह का कोई कदम न उठाएं। जिससे उन्हें दिक्कत का सामना करना पडे़। एसएसपी ने बताया कि 20 से 31 मई तक मास्क न पहनने वाले कुल 1452 लोगों के चालान काटे गए हैं। जिससे पुलिस ने 3 लाख 16 हजार 700 रुपये का राजस्व कमाया है। वहीं, सामाजिक दूरी न बनाए रखने के लिए दो हजार रुपये का चालान किया गया। इस प्रकार चालान से कुल राशि 3 लाख 18 हजार 700 रुपये का राजस्व कमाया गया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कोरोना के चलते पंजाब सरकार ने लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। इसके अलावा लोगों को सोशल डिस्टेंस रखने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मार्केटों में इस संबंध में निशान लगाए गए हैं। लेकिन देखने में आया है कि इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें