फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ की नाबालिग युवती को युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवती के पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त युवक के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती की युवक से अक्टूबर 2019 में जान पहचान हुई थी। पांच महीने पहले वह युवती को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बलटाना में किसी कमरे में ले गया था जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार 31 मई को युवती के पेट मे दर्द की वजह से वह अपनी मां के साथ सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंची।
जांच में सामने आया कि वह 5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस जीरकपुर थाने को ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम कुलदीप है जिसके पते ठिकाने के बारे में युवती को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें