फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीमार महिला के चेकों का इस्तेमाल कर 13.55 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। बीमारी से पीड़ित और चलने-फिरने में असमर्थ महिला के बैंक चेकों का इस्तेमाल करके उसके बैंक खाते से 13.55 लाख रुपए निकाल लिए गए। खरड़ सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ठगी का शिकार हुई शमशेर कौर निवासी खरड़ की ओर से जिला पुलिस प्रमुख को दी गई शिकायत के अनुसार उसका खरड़ की सरकारी बैंक में खाता है। साल 2021 में रीढ़ की हड्डी में चोट लग जाने के कारण वह बिस्तर से उठने और चलने-फिरने में असमर्थ है। इस कारण अपने बैंक खाते को एक्टिव नही रख सकी। अनफिट होने के कारण उसने अपनी देखभाल के लिए केयरटेकर रखी हुई थी। उसके भतीजे ने मार्च में उसे बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके बैंक चेकों से उसके बैंक खाते से नवंबर 2022 में 2.40 लाख, अप्रैल 2023 में दो बार 4.70 लाख और 3.5 लाख निकाल लिए हैं। इसके एक महीने बाद मई में 3.40 लाख रुपए निकले हैं। इस तरह कुल कुल 13 लाख 55 हजार फ्रॉड करके निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी शिकायत में लिखा है कि यह रकम न तो उसने खुद निकाली है और न ही उसके किसी जानकार ने निकाले हैं। शमशेर कौर ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी। इसकी जांच साइबर स्टेट सेल से करवाने के बाद जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर खरड़ सिटी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें