मोहाली। फेज-1 में छोटे भाई को शराब पिलाने के लिए ले जाने के शक में मामा के बेटे पर छह लड़कों के साथ आरोपी ने हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप में घायल हुआ है, जिसके बाद उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल की बाईं आंख पर काफी सूजन है और बाएं हाथ पर रॉड से हमला करने के कारण गहरे घाव हुए हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
फेज-1 निवासी शादाब ने बताया कि वह घर पर ही सूट पर कढ़ाई का काम करता है। सोमवार की शाम साढ़े नौ बजे जब वह ढाबे पर खाने के लिए जा रहा था। तभी छोटे भाई को शराब पिलाने के लिए ले जाने के शक में उसकी बुआ के बड़े बेटे ने छह अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। सभी के हाथ में रॉड और डंडे थे। हमले में उसके मुंह और हाथ से काफी खून बहने लगा। जब वह बेहोश हो गया तो सभी हमलावर भाग निकले। इसके बाद घायल के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।