संवाद न्यूज एजेंसी
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए व्यक्ति का कार्ड बदलकर ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित जय सिंह ने कहा कि उनका खाता अंबाला की एसबीआई शाखा में चल रहा है। उसने 6 जनवरी को एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड लिया था, जहां एक व्यक्ति पहले से था। उसने डेबिट कार्ड से 5 हजार रुपये निकाले और जैसे ही वह जाने लगा तो मौजूद व्यक्ति ने कार्ड नीचे गिरा दिया। इसी समय उस व्यक्ति ने एसबीआई का कार्ड उसे थमा दिया और वह कार्ड लेकर घर आ गया। 7 जनवरी को जब वह किसी काम से अंबाला एसबीआई में गया तो पता चला कि उसके खाते से 1 लाख 300 रुपये गायब हैं। पीड़ित जय सिंह ने कहा कि उन्होंने धोखाधड़ी के संबंध में लालड़ू पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है और एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में संपर्क करने पर लालड़ू थाने के एएसआई गुरनाम सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। वे जांच कर रहे हैं और वे जल्द ही एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
बिना सुरक्षा गार्ड के खुले अधिक एटीएम बूथ
जय सिंह के बेटे पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह का कहना है कि लालड़ू मंडी में जगह-जगह एटीएम खुले हैं। ज्यादातर एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। जिससे लोगों को चपत लगाई जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि अगर एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किए जाते तो बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।