फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झिंगड़ा कलां में पांच किसानों की मोटरों से तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव झिंगड़ा कलां में चोरों ने पांच किसानों की मोटरों से तार चोरी कर लीं। चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है और किसानों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी मोटर के अतिरिक्त जसविंदर सिंह, करम सिंह, सुखवीर सिंह और निर्मल सिंह की मोटरों के ताले तोड़ लिए और अंदर से तार, ग्रिप और अन्य बिजली के उपकरण चुरा लिए। अवतार सिंह ने बताया कि चोर उनकी मोटरों का दरवाजा नहीं खोल पाए, इसलिए उन्होंने कटर की मदद से लोहे का दरवाजा काटा और दरवाजा तोड़कर सामान चुरा लिया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के साथ ही जिला पुलिस मुखी को पत्र लिखकर चोरों पर कार्रवाई और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें