फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, मंत्री सहित अधिकारियों पर करेंगे मानहानि का मुकदमा - शिरोमणि अकाली दल अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पंजाब सरकार द्वारा गांव छोटी बड़ी नंगल में 2828 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाने के मामले को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रदेश सचिव कुशलपाल सिंह मान ने साजिश करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सांसद सिमरजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नाम इस इलाके में सिर्फ 1.25 एकड़ जमीन है। सरकार उनके परिवार को चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए बदनाम कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजाब सरकार के कई बड़े अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ छोटी बड़ी नंगल में पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर 2828 एकड़ जमीन से अवैध कब्जे छुड़ाने का दावा किया था। उन्होंने करीब 15 कब्जा धारकों के नाम उजागर किए थे।
मंत्री धालीवाल ने बताया था कि 125 एकड़ जमीन सांसद सिमरजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान एवं 28 एकड़ जमीन उनकी पुत्री और दामाद के नाम पर है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पंजाब सचिव कुशल पाल सिंह मान ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उनके नाम पर सिर्फ 1.25 एकड़ जमीन है। जोकि उन्होंने खरीदी है। जमीन की रजिस्ट्री कराते समय पंजाब सरकार को स्टांप ड्यूटी भी दी है। सरकार से 125 एकड़ जमीन के दस्तावेज मांगे जाएंगे। इनके खिलाफ छवि खराब करने का मुकदमा भी किया जाएगा। पिछले दिनों संगरूर में हुए लोकसभा के उपचुनाव में हार के कारण आम आदमी पार्टी की सरकार बौखला गई है। वह अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। इस कारण जानबूझकर मान परिवार को बदनाम किया जा रहा है। यह जमीन कामन लैंड है, जिसके लिए देश में कामन लैंड एक्ट है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस जमीन के सारे दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।सिमरजीत सिंह मान के बेटे के नाम पर कुल कितनी जमीन है, यहअभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। लेकिन उनके पूरे परिवार के नाम पर 125 एकड़ एवं 28 एकड़ दो जमीन है। जो की छोटी-बड़ी नंगल गांवकी जमीन है।
विज्ञापन

-निधि बीडीपीओ, ब्लॉकमाजरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें