फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को प्रेमिका समेत पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, कार में कर रहे थे नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर की तहसील कांप्लेक्स की पार्किंग में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने पार्किंग में खड़ी एक कार के दरवाजे पीट-पीट कर गाली गलोच शुरू कर दी। जबकि कार में बैठी एक महिला और व्यक्ति ने उसे देख कर कार के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुराली के नजदीक गांव सौलखियां निवासी काला जो कि विवाहित है और दो बच्चों का पिता है, वह अपनी प्रेमिका को कार में लेकर किसी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कांप्लेक्स में आया हुआ था। इसी दौरान इन दोनों ने किसी मादक पदार्थ का नशा भी कर लिया। इसकी सूचना किसी तरह व्यक्ति की पत्नी को मिल गई और वह मौके पर पहुंच गई और दोनों को कार में बैठा देख उसने हंगामा शुरू कर दिया और कार के शीशे पीटकर गाली गलौच करने लगी।
वह दोनों को कार से बाहर निकलने के लिए कह रही थी। लेकिन कार में बैठे दोनों बाहर निकलने को तैयार नहीं थे।
यहां लोग जमा हो गए और बात बढ़ती देख किसी ने स्थानीय पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बंद प्रेमी-प्रेमिका को कार से बाहर निकाला और पुलिस स्टेशन ले गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें