फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी ने घर में पति की की पिटाई, तोड़े सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर।
विज्ञापन

एकेएस-1 कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की पिटाई कर दी और घर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। कैमरों के मेमोरी कार्ड निकालकर महिला मौके से चली गई। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित करण शारदा, निवासी एकेएस-1 कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्री एरिया फेज-1 चंडीगढ़ की एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में मैनेजर है। उसकी शादी 27 फरवरी 2017 को हुई थी और उसका पांच वर्षीय बेटा है। करण के अनुसार, उसकी पत्नी जो एक कंपनी में सेल्स मैनेजर है। वह अक्सर शराब के नशे में उससे झगड़ा करती है।
विज्ञापन


4 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे पत्नी ड्यूटी से लौटी और आते ही गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उसने करण को कई थप्पड़ मारे, खींचतान की और लात मारने की कोशिश की। जब करण ने खुद को बचाया, तो पत्नी ने उसकी मां और भाई को भी गालियां दीं। बाद में वह उल्टियां करती हुई अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


करण ने बताया कि इलाज के लिए वह सीएचसी ढकोली अस्पताल गया था। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने घर में लगे तीन कैमरे तोड़ दिए और उनके मेमोरी कार्ड निकालकर गायब कर दिए। अगले दिन करण शारदा ने थाना जीरकपुर में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें