फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चचेरे भाई को बचाते समय फिसला पैर, डैम में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव मंडपा स्थित डैम में नहाते समय चचेरे भाई को बचाते हुए एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से निकालकर पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान गांव समलेहरी निवासी 16 वर्षीय शोएब पुत्र जमील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शोएब अपने चचेरे भाई हुसैन समेत तीन दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव मंडपा के डैम में नहाने गया था। डैम की गहराई करीब 100 फीट बताई जा रही है। चारों बच्चे डैम की गहराई से अनभिज्ञ थे। किनारे पर नहाते समय अचानक शोएब का चचेरा भाई हुसैन पानी में डूबने लगा। शोएब समेत अन्य लड़कों ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे पानी बाहर निकालने लगे। इसी बीच शोएब का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया।
शोएब और उसके साथियों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। इस कारण शोएब डूबता चला गया। शाम करीब चार बजे शोएब के डूबने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम करीब पांच बजे मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम को जब शोएब का शव नहीं मिला तो हुसैन को बुलाया गया। हुसैन की निशानदेही के करीब एक घंटे बाद एनडीआरएफ टीम ने शोएब का शव ढूंढ निकाला। टीम ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पंक्चर लगाकर मोटरसाइकिल पर निकला था घर से
16 वर्षीय शोएब रायपुररानी के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। अन्य तीनों साथी उसके साथ ही पढ़ते थे। उसने अपने पिता से मोटरसाइकिल ठीक करने का काम सीखा था। रविवार को एक बाइक का पंक्चर लगाने के बाद शोएब चचेरे भाई व दोस्तों साथ डैम में नहाने के लिए गया था। शोएब की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बहन और माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें