फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. जब गुंडा टैक्स वसूलने वाले ही बन गए खनन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। खुद को खनन अधिकारी बताकर गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंगू निवासी गांव गारदी शंभू जिला पटियाला, रमन कुमार निवासी गांव पड़ियाला, राजीव कुमार गांव मछली कलां, नरिंदर सिंह, निवासी गांव रैबेवाल जिला होशियारपुर और मनोज कुमार निवासी गांव मछलीकलां खरड़ के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस ने दलजीत सिंह निवासी किशनपुरा, ढकोली की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों को बुधवार को डेराबस्सी अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि दलजीत सिंह ने बताया था कि वह जीरकपुर- अंबाला रोड पर स्थित रॉयल एस्टेट ग्रुप जीरकपुर में बतौर डायरेक्टर कार्यरत हैं। उनका एनके शर्मा के दफ्तर के ठीक सामने ऑक्सफ़ोर्ड के नाम से प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है, जो गमाडा से प्रमाणित है। उन्होंने विभाग से इस संबंधी में सभी अनुमति ली हुई हैं। उनके प्रोजेक्ट से जो अतिरिक्त मिट्टी निकलती है, उसे वह अपनी ही जगह पर डंप कर रहे थे। जबकि आरोपी खनन विभाग के अधिकारी बताकर एक दिन के 17 हजार रुपये पर्ची काटने के नाम पर वसूल रहे थे। 12 जनवरी से वह कुल 1 लाख 36 हजार रुपये वसूल चुके हैं। शक होने पर उन्होंने इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दी थी। मंगलवार को जब उक्त लोग फिर से पर्ची काटने पहुंचे तो पहले से ट्रैप लगाकर बैठी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
खनन माफिया के साथ काम करते करते करने लगे वसूली
जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे पहले खनन माफिया के साथ काम करते थे। पुलिस ने माफिया पर सख्ती शुरू की तो उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह खनन माफिया के साथ मिलकर काम करते करते खुद भी वसूली करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें