फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद ने अधर में छोड़ा काम तो लोग स्वयं बनाने लगे पार्क, लगा रहे पेड़-पौधे और फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित वीआईपी एनक्लेव के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सोसाइटी के लोग एकत्रित होकर स्वयं ही अपना काम करवा रहे हैं। सबसे पहले सोसाइटी के निवासियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब सोसाइटी में पार्क बनाने के लिए काम कर रहे हैं। सोसाइटी के पास नगर परिषद की करीब दो हजार गज पंचायती जमीन पार्क के लिए छोड़ी थी। यह गड्ढे और उबड़-खाबड़ वाली जमीन थी। इसमें काफी कबाड़ भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर पार्क की सफाई कर उसकी दीवार के लिए नगर परिषद को कई बार लिखित में ज्ञापन दिया। नगर परिषद ने पार्क की दीवार का काम शुरू तो कर दिया लेकिन दो ढाई फीट दीवार बनाकर काम अधर में छोड़ दिया है। इसके चलते लोगों में रोष है, जल्द से जल्द पार्क को पूरा करने की मांग की जा रही है। सोसाइटी निवासी रवी सैनी, सुशील भारद्वाज, प्रिंस, कुशल राजनवाल, तेजिंदर कौर, धनंज्य, कुलदीप, विक्रमजीत सिंह अमन, गुरप्रीत, रितेश गुप्ता व अन्य ने बताया कि पार्क सोसाइटी के बच्चे, बजुर्गों, महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। सोसाइटी के बच्चों के खेलने के लिए कोई जगह नहीं है। बुजुर्गों व महिलाओं के सैर आदि करने के लिए भी जगह नहीं है।

महिलाओें के लिए नहीं है सैर करने की जगह
बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सैर आदि करने की भी जगह नहीं है। इसलिए सोसाइटी में पार्क का होना बेहद जरूरी है। लिखित शिकायत के बाद जब नगर परिषद ने काम शुरू नहीं किया तो लोगों ने खुद पार्क बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने शनिवार और रविवार को एकत्रित होकर पेड़-पौधे लगाने की मुहिम चलाई ताकि पार्क को जल्द से जल्द हरा-भरा बनाया जा सके। लोगों ने बताया कि पार्क के बाद सड़कों की तरफ ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन





पार्क का काम पिछले सप्ताह पूरा करवाया था, दीवार कुछ फीट बना दी है। बाकी काम क्यों रुका है, जेई से बात कर सोमवार को मौके देखने के बाद ही बताया जा सकता है। कोई भी रुकावट होगी उसे दूर कर काम जल्द पूरा करवाया जाएगा। -जतिंदर सिंह बैंस, एसडीओ नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें