फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेड़ काटने से रोका तो निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर पर डंडों से कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर पर एक व्यक्ति ने डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वह सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को काट रहे व्यक्ति को रोकने गए थे। इस दौरान बहस के बाद उन पर हमला कर दिया। फेज-11 थाना पुलिस ने आरोपी सुनील पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी फेज-10 का ही रहने वाला है। वह सेनेटरी इंस्पेक्टर के पड़ोस में ही रहता है। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को वह सिल्वी पार्क की ओर जा रहे थे। उनके घर से मात्र 250 मीटर दूर सुनील का घर है। शाम करीब चाक बजे उन्होंने देखा कि सुनील अपने घर के पिछली तरफ सरकारी जमीन (जहां पहले नर्सरी हुआ करती थी) पर लगे पेड़ों को काट रहा था। उसने सुनील से पेड़ काटने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह काट-छांट कर रहा है और डीसी ऑफिस से मंजूरी ली है। सेनेटरी इंस्पेक्टर राजिंदरपाल ने सुनील से कहा कि वह सरकारी पेड़ की काट-छांट नहीं कर सकता और दूसरा सरकारी जगह को अपनी जगह बताकर वह उन्हें गुमराह कर रहा है। इस बात को लेकर सुनील उनसे बहस करने लगा। जब वह फोन करने लगे तो सुनील ने अपने हाथ में पकड़े हुए डंडे से उन पर हमला कर दिया। उन्हें नीचे गिराकर डंडों से पीटा। बाद में किसी पड़ोसी ने उनके परिवार को बताया जिन्होंने आकर उन्हें छुड़ाया। अब तक उनकी राजीनामे की बात चलती रही लेकिन राजीनामा न होने पर अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें