फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी से फोन पर झगड़ा हुआ तो खाई चूहे मारने की दवा, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मोबाइल फोन पर झगड़ा होने के बाद चूहे मारने की दवा खा ली। उसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय कर्मजीत कुमार हाल वासी टीडीआई, मूल निवासी जिला सुपौल (बिहार) की शादी नेपाल में रह रही एक लड़की के साथ हुई है। वह यहां अकेला रहकर मजदूरी करता है। बुधवार की शाम नेपाल में रह रही उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर अनबन होने के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन उसके साथी उसे समय रहते सिविल अस्पताल में ले आए। यहां पर डॉक्टरों के इलाज के बाद अब उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें