फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिक्षकों के तबादले रद्द होने की फर्जी अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हाल ही में शिक्षकों के हुए तबादलों को रद्द करने की अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जैसे ही शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी मिली तो डायरेक्टर मोहम्मद तैय्यब ने नोटिस जारी कर अधिसूचना को फर्जी बताया। उन्होंने बताया कि फर्जी अधिसूचना वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लिखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने 24 मार्च को अध्यापकों के तबादलों की ऑनलाइन सूची जारी की थी। यह तबादले नए शिक्षा सत्र से प्रभावी होने थे। 31 मार्च को सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर के नाम से एक अधिसूचना वायरल होने लगी। इसमें बताया गया था कि 31 मार्च को हुई विभाग की बैठक में तबादलों को रद्द कर दिया गया है। तबादलों की नई सूची जल्द ही जारी कर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के डायरेक्टर मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि 24 मार्च को जारी हुई तबादलों की सूची रद्द नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर फर्जी अधिसूचना वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें