फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : अब ढकोली में नहीं होगा जलभराव.. एक करोड़ से बिछ रही पाइपलाइन का काम लगभग पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली निवासियों को अब बरसाती मौसम में जलभराव से परेशान नहीं होना पड़ेगा। करीब एक करोड़ की लागत से यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। यह जानकारी ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से ढकोली निवासी जलभराव की समस्या से परेशान हो रहे थे। इस संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायतें दी जाती थीं, अब जाकर उन्हें इससे निजात मिली है।
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर-20 से सटे ढकोली गांव की सड़कों का स्तर पंचकूला के मुकाबले काफी नीचे है। इसके चलते बरसात के दिनों में पानी का बहाव एकाएक ढकोली पहुंच जाता है। स्थानीय लोगों कहना है कि उन्होंने यहां जमीनें खरीदकर घर बना लिए, सरकार को भारी भरकम टैक्स भी दिया। परंतु बरसाती पानी की निकासी का यहां कोई इंतजाम नहीं किया गया। करीब दो दशक से ढकोली के लोग पानी की निकासी न होने से परेशान थे। पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में घुस जाता था।
विज्ञापन

स्वैन होटल से गुरु नानक कॉलोनी तक बिछी लाइन
नगर परिषद के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ढकोली में बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रबंध करना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं था। कार्ययोजना के तहत काम कर पाइपलाइन बिछाई गई है। पंचकूला सेक्टर-20 की सीमा से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर गुरु नानक कॉलोनी तक पूरा किया गया। अब इसे आगे गुरु नानक एनक्लेव कॉलोनी के बाहरी बरसाती नाले के साथ जोड़ दिया गया है।
ढकोली में बरसाती पानी की निकासी को लेकर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 36 इंच मोटी पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसका काम करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। बरसात के दिनों में अब स्थानीय लोगों को सड़कों पर भरने वाले पानी की समस्या से राहत मिलेगी। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें