फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोहाना में गिरी बिल्डिंग की बेसमेंट से मलबा हटाया तो भरा पानी, प्रशासन के लिए बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना में चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद अभी भी प्रशासन की मुसीबतें खत्म नहीं हो रही हैं। हालात यह हैं कि नगर निगम के अधिकारी एक काम खत्म करते हैं और दूसरी मुसीबत तैयार हो जाती है। अभी सीवरेज लाइन को जोड़कर पानी निकाल दिया गया तो अब पीने की पानी की पाइप लाइन से रिसाव होने लगा और बेसमेंट में फिर से पानी भर गया। सोहाना इमारत गिरने के चार दिन बीतने के बाद बुधवार को भी काम चलता ही रहा। जेसीबी भी यहां तैनात हैं और नगर निगम के इंजीनियर भी यहीं पर मौजूद हैं। इमारत की बेसमेंट में लगातार पहले सीवरेज का पानी भर रहा था, जिसे नई पाइप लाइन डाल कर जोड़ दिया गया था। अब बेसमेंट में पीने का पानी की पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी भर रहा है जिस कारण प्रशासन की ओर से काम में काफी रुकावट आ रही है।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई की शुरू, कैमरे की निगरानी में चल रहा काम
बुधवार को करीब दो बजे के आसपास बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। जो कि हादसे के दौरान शनिवार को बंद हो गई थी। बिजली विभाग रविवार से लगातार इस काम में लगा हुआ था। इस दौरान बिजली विभाग ने नए ट्रांसफार्मर भी लगा दिए हैं। सोहाना में इमारत गिरने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन की ओर से इमारत के मलबे को हटाने के काम को लेकर जो भी विकास कार्य चल रहा है उसकी कैमरे से पूरी निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से सेक्टर 77 के रिहायशी इलाके की कोठियाें के पीछे सड़क पर कई कैमरे लगाए गए है जिससे कि काम की निगरानी की जा सके।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें