फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली अनाज मंडी में शुरू हुई गेहूं की बिक्री

Mon, 04 Apr 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अनाज मंडी में गेहूं की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। अकाली दल के जिला प्रधान व पूर्व विधायक जत्थेदार उजागर सिंह बडाली ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बडाली ने मंडी का दौरा कर मार्केट कमेटी के सदस्यों से गेहूं की गुणवत्ता और उसके दामों की जानकारी ली।

डाली ने बताया कि सरकार की ओ से खरीद एजेंसियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके अलावा फसल की खरीद, अदायगी और लिफ्टिंग भी निर्धारित समय में की जाएगी। किसानों ने बडाली को कच्ची मंडी के कारण पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव मलकीयत सिंह ने बताया कि इस समय मंडी में लगभग 300 क्विंटल गेहूं आ चुकी है।

वेयर हाउस, पनग्रेन, पनसप और मार्कफेड ने खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के ज्वाइंट सचिव बिट्टू खुल्लर और चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा ने बताया कि गेहूं की खरीद-बिक्री के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजय गोयल, चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा, गौरव गुप्ता, जत्थेदार मनजीत सिंह मुंधो, हरदीप सिंह सरपंच, हरजिंद्र सिंह मुंधो, इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, भवनजीत सिंह, राजिंद्र मित्तल, सुखविंद्र बिक्की, अशोक कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें