फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव त्रिपड़ी में आग लगने से जली गेहूं, दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मशक्कत से बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव त्रिपड़ी में रविवार दोपहर गेहूं की फसल व नाड़ को आग लग गई। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए खरड़ से दो व मोहाली से दमकल विभाग की एक गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरपंच कुलवंत सिंह व किसानों ने बताया कि आग लगने से सुरिंदर सिंह की ढाई एकड़ के करीब फसल व सात आठ एकड़ की नाड़, सीता का एक तूड़ी का कुप, पराली व खेतों में पड़ी तूड़ी को आग लग गई। किसान सुरिंदर सिंह की गेहूं को आग लगने पर हुए नुकसान को देखते हुए कुलवंत सिंह त्रिपड़ी व गुरविंदर सिंह संतेमाजरा ने 10-10 हजार रुपये, सरपंच भजन सिंह, ज्ञान सिंह मगर, दलवीर सिंह, भृूपिंदर सिंह ने पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता दी है। इस घटना में सीता द्वारा तूड़ी खरीद कर खेतों में बनाया गया कुप भी जल कर राख हो गया है। इस दौरान गुरमीत सिंह, जगतार सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, कृपाल सिंह तथा गुरप्रीत सिंह सहित अन्य किसानों ने सरकार से मांग की जिन किसानों की फसल व नाड़ जल गई है उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें