फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट एन आइडिया- ए स्टार्टअप चैलेंज : कल आवेदन करने का आखिरी दिन

Tue, 14 Feb 2023 02:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट एन आइडिया- ए स्टार्टअप चैलेंज : कल आवेदन करने का आखिरी दिन
विज्ञापन


अब तक जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के पास पहुंचे 403 आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। व्हाट एन आइडिया- ए स्टार्टअप चैलेंज के तहत अपना कारोबार शुरू करने के लिए आवेदन करने की 15 फरवरी को अंतिम तिथि है। जिला प्रशासन की ओर से जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के सहयोग से मुहैया करवाए गए मंच में अब तक कुल 403 आवेदन पहुंच चुके हैं।
डीसी आशिका जैन ने इस संबंधी कहा कि उन्होंने पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पीएससीएसटी), सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर), इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) और इनोवेशन मिशन पंजाब के साथ कारोबार पर चर्चा करने के लिए बैठक की। वहीं इस मुहिम के साथ विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए अब तक विभिन्न संस्थाओं, बीडीपीओ दफ्तरों और गांवों में 50 से अधिक वर्कशॉप लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
डीसी ने विद्यार्थियों और जनता से आगे आकर इस कार्यक्रम में अपना पंजीकरण करवाकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन https://bit.ly/WhatAnIdeaMohali पर 15 फरवरी को या इससे पहले जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें