फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Tue, 14 Feb 2023 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। बनूड़ के वार्ड नंबर-10 के अंतर्गत पड़ती बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर पाल ने बताया कि हरजिंदर सिंह निवासी गांव वकीलां वाला थाना जीरा जिला फिरोजपुर ने थाना बनूड़ में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर की शादी नौ साल पहले जगदीश सिंह निवासी गांव मेहर सिंह वाला जिला फिरोजपुर के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को कोई संतान नहीं होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह बनूड़ के बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी में तीन साल से किराए के मकान में रह रही थी, जबकि उनका दामाद जगदीश सिंह कुछ महीनों से करनाल में अपना काम करता है और बेटी भी यहां पर अपना काम करती थी। उन्होंने कहा कि रविवार को बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पिता के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें