फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत के साथ होगी हफ्ते की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिछले दो हफ्ते में पानी की किल्लत झेल चुके वीआईपी सिटी के लोगों को इस हफ्ते की शुरुआत के साथ फिर एक बार पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। सोमवार व मंगलवार को मोहाली में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इन दो दिनों के दौरान दोपहर को पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं सुबह-शाम की सप्लाई भी उपलब्धता के मुताबिक होगी।
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स के फेज-3 व 4 की मेन वाटर सप्लाई पाइपलाइन की मरम्मत के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने सोमवार व मंगलवार को दोपहर को पानी नहीं देने का फैसला किया है। इसका असर मोहाली के सेक्टर 70-71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज 9, 10, 11 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में सोमवार व मंगलवार को दोपहर के पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं सुबह व शाम की सप्लाई पानी की उपलब्धता के अनुसार होगी इसलिए दो दिन तक ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पानी की ज्यादा किल्लत बर्दाश्त करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें