फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही कार जीरकपुर फ्लाइओवर पर पलटी, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार अलसुबह जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। दो घायल युवतियों को उपचार के बाद जीएमसीएच-32 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरने वालों में चालक अंकित कैथले और विशाल कोहली हैं। जबकि घायलों में मनीष जोशी, खुशी व निशा शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात दिल्ली से 8.30 बजे वैगनआर कार में विशाल कोहली टैक्सी में अपने तीन दोस्तों मनीष जोशी, खुशी व निशा के साथ दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होते हुए शिमला के लिए निकले थे। रविवार अल सुबह 5:15 बजे उनकी कार जैसे ही जीरकपुर फ्लाईओवर पर चढ़ी तो रफ्तार अधिक कोने के कारण मुड़ते समय बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। उस समय अंधेरा था, जैसे ही हादसा हुआ फ्लाईओवर पर दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों का तांता लग गया। राहगीरों ने मिलकर पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने अंकित और विशाल को मृत घोषित कर दिया। उनके शव चंडीगढ़ सेक्टर-32 के शवगृह में रखे हैं। घायल मनीष की हालत पीजीआई में गंभीर बनी हुई है।
निशा ने बताई आपबीती
निशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह सभी पालम (दिल्ली) के रहने वाले हैं। दिल्ली से रात 8.30 बजे शिमला के लिए निकले थे। वह ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी, जबकि विशाल कोहली, मनीष जोशी व निशा पीछे वाली सीट पर थे। जैसे ही गाड़ी जीरकपुर फ्लाईओवर पर पहुंची। धुंध के चलते कर्व पर मुड़ते समय दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार में होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
विज्ञापन

एएसआई रमेश्वर दास ने बताया कि पुलिस को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल से सड़क हादसे की सूचना मिली। इसके बाद मामले की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई। वह देर शाम तक चंडीगढ़ पहुंच गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी निजी काम करते हैं।
अंकित के मोबाइल कवर पर थी मासूम बेटी की तस्वीर
टैक्सी चालक अंकित हमेशा अपनी दो साल की बेटी की तस्वीर साथ में रखता था। उसने अपनी बेटी की तस्वीर मोबाइल के कवर पर लगा रखी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर यह तस्वीर पड़ी मिली। इसमें बच्ची मुस्कुराती हुई दिख रही है। अंकित का घर का नाम उज्जवल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें